लखीसराय(बिहार ): लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में सोमवार देर शाम को एक शराब कारोबारी युवक ने अपने ही दोस्त को गोलियों से किया छलनी।
मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्रपुर निवासी पप्पू सिंह के पुत्र राजा कुमार कि सोमवार देर शाम उसके ही मित्र रामचंद्रपुर निवासी परमेश्वरी सिंह के पुत्र प्रेम कुमार के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम को अपने ही दोस्त राजा पर उसके शराब की गाड़ी को पकड़वाने का शक था वहीं कुछ लोगों के अनुसार दोनों के बीच शराब के पैसे की लेनदेन को लेकर बात चल रही थी.
प्रेम बाइक पर अपने एक साथी के साथ रामचंद्रपुर चौक पर पहुंचकर वहां पहले से ही मौजूद राजा के ऊपर गोलियों की अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे राजा की मौके पर ही मौत हो गयी स्थानीय लोगों की मानें तो राजा और प्रेम दोनों अच्छे दोस्त थे परंतु कुछ दिनों से दोनों में मनमुटाव हो गया था.
घटना की जानकारी मिलते ही पिपरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची परिवार और ग्रामीणों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया.

