BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आर्केस्ट्रा के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

by bnnbharat.com
November 23, 2020
in समाचार
युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक लेकर निकला था बाहर
Share on FacebookShare on Twitter

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में राज्य सरकार की रोक और जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद छठ के मौके पर विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कोरोना के मद्देनजर किसी भी प्रकार के कार्यक्रम पर रोक लगाया गया था. इसके बावजूद जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में रविवार की रात आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया.

ऐसे में देर रात गीत और नृत्य के आनंद में एक युवक इस कदर समा गया कि अपना होश खो बैठा और मंच पर गोली चला दी. युवक की ओर से की गई गोलीबारी में मौके पर मौजूद एक युवक की मौत हो गई. बता दें कि मझौलिया गांव के दुर्गा मंदिर के निकट आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था. इसी दौरान मझौलिया गांव निवासी 19 वर्षीय अविनाश कुमार स्टेज पर जाकर नाचने लगा.

इसी बीच एक युवक पिस्टल लहराते स्टेज पर चढ़ा और नाच रहे युवक को गोली मार दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बथनाहा थाना पुलिस ने जख्मी अविनाश को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, उसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में पुलिस का सबसे अधिक दोष है क्योंकि सब कुछ जानते हुए भी वह आर्केस्ट्रा के आयोजन पर रोक नहीं लगा सकी. पुलिस के वरीय अधिकारी बथनाहा थानाध्यक्ष से जरूर यह पूछें कि बिना इजाजत प्रोग्राम कैसे किया जा रहा था और उक्त प्रोग्राम के आयोजन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

फिलहाल मृतक अविनाश की मां लीला देवी के बयान पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें गांव के ही 6 लोगों को आरोपित किया है. मृतक के मां के बयान के मुताबिक पूर्व में भी उनके शिक्षक पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लेकिन गांव के कुछ दबंगो के द्वारा आनन फानन में शव को जला दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उर्वशी रौतेला के म्यूजिक वीडियो “वो चांद काहे से लाओगे” का फर्स्ट लुक हुआ आउट

Next Post

शपथ ग्रहण: AIMIM विधायक का ‘हिंदुस्तान’ बोलने से इनकार, हंगामा

Next Post
शपथ ग्रहण: AIMIM विधायक का ‘हिंदुस्तान’ बोलने से इनकार, हंगामा

शपथ ग्रहण: AIMIM विधायक का 'हिंदुस्तान' बोलने से इनकार, हंगामा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d