दुमका: दुमका में लंबे समय बाद एक बार फिर एक युवक को सरेआम गोली मार देने की वारदात हुई है. दुमका नगर थाना क्षेत्र के ग्रांट इस्टेट मोहल्ले में आज दिन में जितेंद्र शेखर शर्मा नाम के युवक को एक अपराधी ने गोली मार दी. गोली युवक के पैर में लगी.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ईलाज के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. पुलिस ने अपराधी रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.
रोहित घायल युवक का रिश्तेदार है और उस पर पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम देने का आरोप है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

