BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को शव के पास मिला पिस्टल

by bnnbharat.com
August 17, 2020
in Uncategorized
युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को शव के पास मिला पिस्टल
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: पटना के सिटी इलाके में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. खाजेकला थाना क्षेत्र के गड़हिया मोहल्ले में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा लगा एक कट्टा भी बरामद किया है.

मृतक की पहचान खाजेकला थाना क्षेत्र के गड़हिया पर मोहल्ला निवासी दयानंद गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गई है जो शीशा फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था. बताया जाता है कि मोहित बीते शनिवार की शाम अपने घर से निकला और उसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा. आज सुबह उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक नाले के पास से उसका शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया गया.

सूचना मिलते ही पटना सिटी एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की. मृतक के पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों द्वारा मोहित के साथ मारपीट करने के बाद उसे गोली मार दी गई जिससे उसकी मौत हो गयी.

परिजनों ने हत्या के कारणों को बताने में जहां असमर्थता जताई है, वहीं पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रणवीर ने शेयर की धोनी संग थ्रोबैक फोटो, पहली मुलाकात को किया याद

Next Post

श्याम रजक आज RJD में होंगे शामिल, पहले विधानसभा की सदस्यता से देंगे इस्तीफा

Next Post
बिहार सरकार के मंत्री श्याम रजक ने दिया इस्तीफा

श्याम रजक आज RJD में होंगे शामिल, पहले विधानसभा की सदस्यता से देंगे इस्तीफा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d