BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेंगलुरु में फंसे युवक ने बताई परेशानी, सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिल रहा है सहयोग

by bnnbharat.com
March 30, 2020
in समाचार
बेंगलुरु में फंसे युवक ने बताई परेशानी, सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिल रहा है सहयोग

बेंगलुरु में फंसे युवक ने बताई परेशानी, सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिल रहा है सहयोग

Share on FacebookShare on Twitter
  • बेंगलुरु में फंसे हैं 30 लोग

रांची: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन हो चुकी है. उसका नतीजा यह है कि दूसरे राज्य कमाने गए सैकड़ों युवा फंस गए हैं.

झारखंड के भी युवा इनमें शामिल हैं. झारखंड के 30 युवाओं का दल बेंगलुरु में 10-12 दिनों से फंसे हुए हैं. उनकी हालत काफी खराब हो चुकी है. पैसे भी खत्म हो गए हैं. खाने के लाले पड़ गए हैं.

Also Read This: कोरोना से परेशान होकर वित्तमंत्री ने की आत्महत्या

काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. झारखण्ड सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन में संपर्क करने का प्रयास भी किया गया, एक-दो बार बात भी हुई, लेकिन इसके बाद सम्बंधित अधिकारियों के फोन लगातार बन्द आ रहे हैं.

बेंगलुरु स्थित जीवन बीमा नगर में झारखंड के 30 युवा फंसे हुए हैं. इनमें से एक व्यक्ति हिनू के रहने वाले भाजपा नेता सुबोध सिंह गुड्डू से किसी तरह संपर्क साधा और अपनी परेशानी बताई.

उन्होंने तत्काल अपने दोस्त आलोक को सारी बातें बताई. आलोक ने उस व्यक्ति से संपर्क कर बीएनएन भारत से सम्पर्क करने को कहा.

इंद्र महतो का मोबाइल नंबर बीएनएन भारत के संवाददाता को भी उपलब्ध करा दिया. संवाददाता ने तत्काल उस व्यक्ति से संपर्क कर पूरी जानकारी ली.

उस व्यक्ति ने बताया कि जीवन बीमा नगर में हमसभी फंसे हुए हैं. लॉकडाउन की वजह से काम भी नहीं मिल रहा है. यहां हमलोग खाना बनाने का काम करते हैं.

अब लोग खाना बनवाने से इंकार कर दिया है. जबतक पैसे थे जैसे-तैसे चलाया, अब पैसे भी खत्म हो गए हैं. खाने के लाले पड़ गए हैं.

यह स्थिति केवल झारखंड के युवाओं के साथ नहीं बल्कि, अन्य राज्यों के लोग भी फंसे हुए हैं. इनकी तादाद सैकड़ों नहीं बल्कि लाखों में हैं.

फॉर्म भी भरा पर कुछ नहीं हुआ:

इंद्र महतो ने बताया कि बगोदर के विधायक विनोद सिंह के प्रयास से हमलोगों ने ऑनलाइन फॉर्म भी भरा पर अब तक कुछ नहीं हुआ. झारखंड सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पारिवारिक परंपरा को सहेजने का वक्त भी…..

Next Post

मां बाप से दूर था, दोनों को थी दवा की जरुरत, DC को फोन किया तो घर पहुंच गयी दवाईयां

Next Post
मां बाप से दूर था, दोनों को थी दवा की जरुरत, DC को फोन किया तो घर पहुंच गयी दवाईयां

मां बाप से दूर था, दोनों को थी दवा की जरुरत, DC को फोन किया तो घर पहुंच गयी दवाईयां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d