BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योग्यता के अनुरूप रोजगार से जुड़ेंगे युवा, फरवरी से प्रदेश में शुरू होगा कौशल प्रशिक्षण का महाभियान: श्रम मंत्री

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in Uncategorized
आपदा से निपटने के लिए सरकार तैयार: सत्यानंद भोक्ता

आपदा से निपटने के लिए सरकार तैयार: सत्यानंद भोक्ता

Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर थामा राजद का दामन

चतरा: राष्ट्रीय जनता दल के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और राजद नेता सुभाष यादव ने रविवार को भाजपा और विपक्ष पर जमकर हमला बोला. श्रम मंत्री ने जहां प्रदेश की पूर्ववर्ती रघुवर सरकार पर बेरोजगार युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर भद्दा मजाक करते हुए उनकी भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया, वहीं लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव ने भाजपा को जाली पार्टी करार देते हुए उसके जाली नेताओं द्वारा 26 जनवरी को लाल किला पर झंडा फहरा कर देश को अपमानित करने का आरोप लगाया. 

श्रम मंत्री ने सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि रघुवर सरकार ने राज्य की शिक्षित बेरोजगार युवाओं को पांच और छः हजार में दूसरे प्रदेशों में रोजगार के लिए भेज दिया था. जिसके लिए युवाओं को जाली नियुक्ति पत्र भी बांटे गए थे. जहां दिन-रात कड़ी मशक्कत करने के बाद उन्हें घर आने तक का भाड़ा मयस्सर भी नहीं होता था.

ऐसे में प्रदेश की हेमंत सरकार अब भाजपा शासनकाल में ठगी के शिकार हुए शिक्षित बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुसार उनके गृह जिलों में ही रोजगार सृजित कर नौकरी देगी. इतना ही नहीं प्रदेश के सभी जिलों में फरवरी महीने से एक साथ श्रम विभाग द्वारा कौशल प्रशिक्षण अभियान की भी मेगा शुरुआत की जा रही है. इसके लिए सभी जिलों को राशि आवंटित कर दी गई है. मंत्री ने कहा कि अब किसी भी सूरत में युवाओं को बेरोजगारी का दंश झेलने पर नहीं छोड़ा जाएगा. 

वहीं चतरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सह राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव ने कहा कि 26 जनवरी के दिन भाजपा के जाली नेताओं ने लाल किला पर झंडा फहरा कर देश को अपमानित किया है. और पुलिस किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज कर अपना पीठ थपथपा रही है. उन्होंने कहा कि राजद गरीबों का आवाज बनता रहा है और बनता रहेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लालू के सिपाही बनकर हमेशा काम करते रहेंगे. 

सम्मेलन के दौरान भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर राजद का दामन थामा. जिनका मंत्री सत्यानंद भोक्ता व राजद नेता सुभाष यादव ने माला पहनाकर व शॉल भेंटकर पार्टी में स्वागत किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JASA Meeting: भड़के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, सरकार को दी आंदोलन की धमकी

Next Post

25 लाख रुपए नकद के साथ दो कोयला तस्कर गिरफ्तार

Next Post
महाप्रबंधक बनेंगे विभिन्न संवर्गों के कोयला अधिकारी

25 लाख रुपए नकद के साथ दो कोयला तस्कर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d