BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोल माइंस के 15 फीट अंदर मिली युवक की लाश

by bnnbharat.com
March 31, 2021
in समाचार
कोल माइंस के 15 फीट अंदर मिली युवक की लाश
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः निरसा थाना क्षेत्र के मुंडा धोड़ा कोल माइंस के 15 फीट अंदर से बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. युवक अपने घर से 3 दिनों से लापता था. शव खून से लथपथ था और सड़ जाने की वजह से दुर्गंध भी आ रही थी. माना जा रहा है कि रविवार को ही युवक की हत्या कर दी गई होगी. इधर, मृतक के भाई ने आशंका जाहिर की है कि युवक की हत्या अवैध संबंध में क गई है. इधर, शव मिलने के सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक की पहचान माडमा आमडंगाल गांव के मुंडा धोड़ा निवासी आदर्श सिंह (39) के रूप में की गई. परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार से लापता आदर्श सिंह की गुमशुदगी की शिकायत निरसा थाना में करने के बाद अपने स्तर पर उसकी खोजबीन कर रहे थे. बुधवार की सुबह माइंस के अंदर से दुर्गंध आ रही थी. जब लोग खदान के मुहाने के पास पहुंचे तो आदर्श की चप्पल और माला दिखी. इसकी सूचना निरसा पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से खदान के 15 फीट अंदर से शव को बरामद किया.

परिजनों ने बताया कि, 5 भाई और एक बहन में आदर्श मंझला था. कंचनडीह के री-फैक्ट्री में वह मजदूरी करता था. उसकी पत्नी नमिता देवी 14 और 10 साल की दो बेटियों और 6 साल के बेटे के साथ एक माह पूर्व अपने मायके गई हुई थी.

इधर, मृतक के भाई प्रहलाद सिंह ने बताया कि आदर्श का मुंडा धोड़ा निवासी एक महिला के साथ अवैध संबंध था. इसके कारण कुछ दिन पूर्व वहीं के रहने वाले माइकल मुंडा के साथ आदर्श की मारपीट हुई थी. रविवार की शाम वह शराब पीने के लिए घर से अपने दोस्त के साथ निकला था. घर में मौजूद मोबाइल पर भी लगातार फोन कर उसकी खोजबीन की जा रही थी. परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि अवैध संबंध के कारण रविवार की रात उसे शराब पिलाकर माइंस के अंदर ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई. इस संबंध में निरसा थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई है. पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना इफेक्टः झारखंड के सभी विभागों में रजिस्टर पर हाजिरी बनाने का आदेश जारी

Next Post

मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचे दो युवक

Next Post
मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचे दो युवक

मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचे दो युवक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d