रांची : रांची निवासी राहुल बजाज का शव आज आज दशम फॉल में से बरामद किया गया. बताया गया है कि दशम फॉल और बुंडू पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को कल सूचना दी थी कि दशम फॉल के पास एक लावारिस हालात में बाइक पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने आस पास ढूंढने के प्रयास किया लेकिन कहीं कोई नजर नहीं आया. आज जब लाश पानी मे ऊपर आ गया तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और मृतक का शव बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया है पोस्टमॉर्टम के लिए रांची रिम्स भेजा जाएगा.

