गिरिडीह: डुमरी थाना क्षेत्र के तुईयो पहाड़ी स्थित पेड़ से लटकी एक युवक की लाश बरामद की गई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि युवक के पैंट के पॉकेट से लाल रंग का रूमाल और एक शिवलिंग बरामद किया गया है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं की जा सकी है.

