नई दिल्ली: कर्नाटक के उडुपी जिले में बड़ा हादसा सामने आया है. यहां एक व्यक्ति 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया. दरअसल यहां पर बोरवेल की खुदाई का काम चल रहा था, जिसमें यह व्यक्ति गिर गया है. यह हादसा उडुपी जिले के बिंदोर के मरवंते गांव में हुआ है. दरअसल बोरवेल अचानक से ढ़ह गया, जिसके बाद व्यक्ति इस गड्ढे में गिर गिया. युवक को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है.
बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा हादसा सामने आया था, जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर प्राइवेट बस और टक्कर की टक्कर हो गई थी. इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 31 लोग घायल हो गए थे. आगरा-लखनऊ एरक्सप्रेस वे पर रात तकरीबन 10 बजे ये हादसा हुआ था, जहां सड़क किनारे खड़े 22 पहिया ट्राला से यात्रियों से भरी बस जा टकराई. बस ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और बस ने अनियंत्रित होकर ट्राले को पीछे से जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी की बस के परखच्चे उड़ गए. दूर-दूर तक बस की खिड़कियों के कांच मिले थे. पीजीआई के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विश्व दीपक ने बताया कि करीब 31 घायलों को अस्पताल में देर रात लाया गया था, जिसमें से 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. बस में 40-45 यात्री सवार थे.

