BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिस जमींदारी प्रथा को खत्म किया गया, उसे फिर से थोपने की हो रही है कोशिश: आरपीएन सिंह

by bnnbharat.com
September 27, 2020
in समाचार
कांग्रेस की जनाक्रोश रैली 30 अक्तूबर को, विधानसभा मैदान में आरपीएन सिंह बरसेंगे सरकार पर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: संसदीय परंपराओं और नियमों की अनदेखी कर संसद में पारित तीन कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेस की ओर से देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की गयी. इस क्रम में 28 सितंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा से राजभवन मार्च का आयोजन किया गया.

इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी आर.पी.एन. सिंह रविवार को रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर पार्टी प्रभारी आरपीएन सिंह का मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल, विधायक दीपिका पांडेय और अम्बा प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजेश गुप्ता छोटू और लाल किशोरनाथ शाहदेव समेत अन्य नेताओं स्वागत किया.

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि जिस जमींदारी प्रथा को कांग्रेस पार्टी ने खत्म करने का काम किया, उसी जमींदारी प्रथा को देश में एक बार फिर से थोपने की कोशिश हो रही है.

भाजपा ने अपने पूंजीपति मित्रों की सहायता के लिए देश के किसानों पर हमला बोला है, कृषि संबंधित नये काले कानून से किसान पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे, करोड़ों लोगों के समक्ष बेरोजगारी की संकट की उत्पन्न हो जाएग.

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जिस हरित क्रांति की शुरुआत की थी, उसे हराने की कोशिश की जा रही है, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्त्ता इसके खिलाफ गोलबंद हो चुका है और किसान तथा आम जनता के सहयोग से इस कानून को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को मजबूर कर दिया जाएगा.

एक प्रश्न के उत्तर में आरपीएन सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के कारण वे काफी लंबे अरसे बाद झारखंड आये है, सरकार के कामकाज के साथ ही संगठन के कार्यां की भी समीक्षा होगी. विधायकों से भी बात कर उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुनेंगे और सरकार तथा संगठन के बीच समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाये जाएंगे.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं ने काफी अच्छा काम किया, सरकार ने भी हर जरुरतमंद और गरीब परिवारों को अनाज उपलब्ध कराना का सराहनीय काम किया, श्रमिकों और प्रवासी कामगारों को भी मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया.

बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में आलोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव लगातार बेरमो का दौरा कर रहा है.

वहीं सहयोगी दल जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका विधानसभा उपचुनाव की खुद मॉनिटरिंग कर रहे है. दोनों ही सीटों पर यूपीए प्रत्याशी की जीत होगी.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि पार्टी प्रभारी आरपीएन सिंह के रांची पहुंचने पर कार्यकर्त्ताओं में उत्साह और जोश दिख रहा है.

उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को पूर्वाह्न 10.30बजे से पार्टी कार्यकर्त्ताओं का मोरहाबादी स्थित बापू की प्रतिमा के निकट एकत्रित होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि बापू की प्रतिमा के समक्ष धरना और फिर वहां से राजभवन मार्च के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि राजभवन मार्च में पार्टी प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल के अलावा अधिकांश विधायक, सांसद, कई पूर्व विधायक और पूर्व सांसद के अलावा वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि पूरे आंदोलन के क्रम में सोशल डिस्टेसिंग के मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है. राजभवन मार्च को लेकर कई बैनर पोस्टर बनाये गये है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सत्ता में आते ही देंगे 10 लाख सरकारी नौकरी: तेजस्वी

Next Post

दुकानों व गोदामों से जब्त किए गए शराबों को किया गया नष्ट

Next Post
दुकानों व गोदामों से जब्त किए गए शराबों को किया गया नष्ट

दुकानों व गोदामों से जब्त किए गए शराबों को किया गया नष्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d