रांची: राजधानी रांची मेन रोड स्थित सैनिक मार्केट के सामने सड़क दुर्घटना में जैप जवान की मौत हो गई. मृतक जवान का नाम ज्ञान प्रकाश गुरुंग है और वो डोरंडा के जैप-1 का रहने वाला है. वो अपनी स्कूटी से डोरंडा अपने घर लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया.
बताया जा रहा है कि अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिससे जवान ज्ञान प्रकाश ने हेलमेट पहना था, हादसे में वो हेलमेट सर से निकल कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा.
बता दें कि जवान का सर डिवाइडर में टकरा गया जिस वजह से सर फट गया और जवान सड़क पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहां ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने आनन-फानन में उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

