धनबाद:- धनबाद के उपायुक्त स उमा शंकर सिंह के निर्देश पर धनबाद रेलवे स्टेशन पर अन्य राज्यों से ट्रेन से आने वाले यात्रियों की ट्रू-नाट से कोरोना जांच शुरू की गई है.
इस क्रम में आज ट्रेन संख्या 02302, 02322, 02314, 02358, 03352, 02495 से आने वाले 211 यात्रियों की जांच इंसिडेंट कमांडर बंधु कच्छप व उदय रजक के नेतृत्व में की गई. जांच में सभी यात्री नेगेटिव मिले.
