हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंड के जिप सदस्या कुमकुम देवी ने उपायुक्त हजारीबाग से मिलकर पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की गुहार लगाई. मालूम हो कि बीते दिन सड़क हादसे में गैयपहाडी निवासी छोटीलाल प्रसाद व पुत्री अनिता की मौत ने लोगों को झकझोर दिया. स्थानीय लोगो ने सड़क दुर्घटना में एनएचएआई को जिम्मेवार ठहराया है. लोगों का कहना है कि प्रखंड में एनएच 2 चौड़ीकरण कार्य मे सुरक्षा मानकों का अभाव है. आये दिन दुर्घटना से कई लोग काल के गाल में समा रहे है. वहीं कई जख्मी हो रहे है.
कुमकुम देवी ने दिवंगत पिता व पुत्री के परिवार के लिए तीस लाख मुआवजा की मांग की है. उपयुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के सुरक्षा मनको की जांच कर अग्रतर कार्रवाई का आश्वाशन दिया.

