BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से जंग में जिप उपाध्यक्ष रुबी वर्मा भी मैदान में कूदी

सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए प्रतिदिन कर रही है मास्क का निर्माण

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in Uncategorized
कोरोना से जंग में जिप उपाध्यक्ष रुबी वर्मा भी मैदान में कूदी

कोरोना से जंग में जिप उपाध्यक्ष रुबी वर्मा भी मैदान में कूदी

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना संकट की घड़ी में लगातार सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी लोगों की मदद में आगे आ रहे हैं. कोई अपनी जान हथेली पर रख लोगों को मुफ्त भोजन करा रहा है तो कोई मास्क वितरण और सेनेटाइज का काम.

चतरा की जिला परिषद उपाध्यक्ष रूबी वर्मा भी पूरी तरह से कोरोना से जंग में लोगों के बचाव के लिए मैदान में कूद पड़ी हैं. सरकार से जिला परिषद को फंड नहीं मिलने से हताश होने के बजाय वे निजी खर्च पर न सिर्फ घर में बैठकर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए प्रतिदिन मास्क का निर्माण कर रही हैं बल्कि लगातार क्षेत्र में जाकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच मास्क का मुफ्त वितरण भी कर रही हैं. इतना ही नहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष ने निजी खर्चे से टैंकर के माध्यम से क्षेत्र को सैनिटाइज भी कराने में जुटी है. वे अभी तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब तीन हजार मास्क का वितरण कर चुकी हैं.

चतरा जिला परिषद की उपाध्यक्ष रूबी वर्मा ने इस मौके पर बताया कि सरकार ने इस संकट की घड़ी में जिला परिषद को फंड न देकर जनप्रतिनिधियों के साथ अनदेखी की है. क्योंकि अपने मतों से जनप्रतिनिधियों का चयन करने वाले आम लोगों को संकट की घड़ी में मदद की उम्मीद रहती है. उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के कारण घर में रहकर सरकार के निर्देशों का अनुपालन कर रही थी लेकिन मन में आया कि इस समय का सदुपयोग मास्क निर्माण और वितरण करा कर किया जा सकता है. जिसके बाद से मास्क निर्माण के कार्य में जुटी हूं. जिला परिषद उपाध्यक्ष कि इस सकारात्मक सोच और कार्य को उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है. इधर ग्रामीणों ने भी जिप उपाध्यक्ष के प्रयासों को सराहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मारपीट

Next Post

श्रम मंत्री ने चतरा रेडक्रॉस में किया रक्तदान, कहा-सरकार कोरोना योद्धाओं के साथ है खड़ी

Next Post
श्रम मंत्री ने चतरा रेडक्रॉस में किया रक्तदान, कहा-सरकार कोरोना योद्धाओं के साथ है खड़ी

श्रम मंत्री ने चतरा रेडक्रॉस में किया रक्तदान, कहा-सरकार कोरोना योद्धाओं के साथ है खड़ी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d