रोमानिया के बुखारेस्ट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की आज 8 उड़ानें बुखारेस्ट पहुंचेंगी और करीब 1,800 नागरिकों को भारत ले जाएंगी। कल करीब 1,300 नागरिकों को लेकर 6 उड़ानें बुखारेस्ट से रवाना हुईं थी.अब मैं बॉर्डर प्वाइंट सिरेट जा रहा हूं.सिरेट में अभी 1,000 छात्र हैं.
सुसेवा सिरेट का नज़दीकी हवाई अड्डा है। आज इंडिगो की 2 उड़ानें सुसेवा आ रही हैं और करीब 450 छात्रों को वापस भारत ले जाएंगी। कल 4 उड़ानें सुसेवा आएंगी और 900-1,000 छात्रों को ले जाएंगी.

