BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की, जानें

by bnnbharat.com
June 7, 2019
in Uncategorized
NDTV Khabar
Share on FacebookShare on Twitter
नई दिल्ली :
अर्थव्यवस्था की घटती रफ्तार के बीच गुरूवार को RBI गवर्नर ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी. यानि अब बैंक आरबीआई से सस्ती दर पर कर्ज़ ले पाएंगे. इससे होम लोन के साथ-साथ उद्योग जगत के लिए क्रेडिट के सस्ता होने की उम्मीद फिर बंधी है. आरबीआई के गवर्नर ने एक राहत बैंकों को दी और दूसरी आम लोगों को. रेपो रेट 6 फ़ीसदी से घटकर 5.75 फ़ीसदी कर दिया गया. इस साल ये तीसरी कटौती है. खास बात ये भी है कि अब RTGS, NEFT ट्रांज़ैक्शन पर कोई चार्ज भी नहीं लगेगा. यानी आप जब ऑनलाइन कोई पैसा किसी को भेजते हैं तो इस पर लगने वाला चार्ज अब नहीं लगेगा.

दरअसल आरबीआई गवर्नर को एहसास है कि अर्थव्यवस्था इस साल भी धीमी रहेगी. विकास दर के अनुमान को 7.2 फ़ीसदी से घटा कर 7 फ़ीसदी कर दिया गया. उद्योग जगत मानता है कि अब आरबीआई को बैंकों के साथ मिलकर इस रेट कट का फायदा आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाना होगा. पिछले दो रेट कट का फायदा बैंकों ने उपभोक्ताओं को नहीं दिया है. एसोचैम के उपाध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने एनडीटीवी से कहा कि जो राहत आरबीआई बैंकों को दे रही है, वो राहत बैंक आम लोगों को नहीं दे रहे हैं. ये चिंता की बात है. इकोनॉमिक स्लोडाउन की सबसे बड़ी वजह है मार्केट में लिक्विडिटी की कमी. जब तक लिक्विडिटी इंप्रूव नहीं होगी, इकॉनोमी की हालत ठीक नहीं होगी.

दूसरी तरफ, सरकार को उम्मीद है कि कमज़ोर पड़ती अर्थव्यवस्था को उबारने की दिशा में आरबीआई का फैसला महत्वपूर्ण है. नीति आयोग विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष टी हक ने एनडीटीवी से कहा कि आरबीआई रेट कट एक फैक्टर है जिससे इकॉनोमिक ग्रोथ सुधरेगा. इंडस्ट्रियल रिवाइवल पर आरबीआई के रेट कट का अच्छा असर होना चाहिए. रेट कट से लोन रेट कट होने की उम्मीद है. जिससे निवेशक और उपभोक्ता दोनों को फायदा होगा. हालांकि अर्थव्यवस्था के संकट और ज़्यादा उपायों की मांग करते हैं जिन पर सरकार को ध्यान देना होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क हादसों का वीडियो बनाने या जाम लगाने पर देना होगा जुर्माना.

Next Post

ईद की छुट्टी पर घर आए जवान की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्‍या, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post
ईद की छुट्टी पर घर आए जवान की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्‍या, सर्च ऑपरेशन जारी

ईद की छुट्टी पर घर आए जवान की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्‍या, सर्च ऑपरेशन जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d