BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईज ऑफ लिविंग 2020′ के नतीजे घोषितः फिसड्डी साबित हुआ धनबाद

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
ईज ऑफ लिविंग 2020′ के नतीजे घोषितः फिसड्डी साबित हुआ धनबाद
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः देश में ‘ईज ऑफ लिविंग 2020’ के नतीजों में धनबाद फिसड्डी साबित हुआ है. 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में धनबाद नीचे से दूसरा स्थान हासिल किया है. इसी लिस्ट में झारखंड की राजधानी रांची 42वें नंबर पर है जबकि धनबाद 48वें स्थान पर है. धनबाद से नीचे सिर्फ श्रीनगर है.

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में धनबाद का 48वां स्थान

Ease of Living रैंकिंग में खुद को बेहतर साबित करने के लिए धनबाद नगर निगम कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रहा था. मगर नतीजे बताते हैं कि धनबाद के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने में नगर निगम फिसड्डी साबित हुआ. धनबाद 48वें स्थान पर है. निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, जल सरंक्षण, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था. जगह-जगह वॉल पेंटिंग भी की गई थी.

धनबादवासियों को जागरूक करने के साथ ही यह भी बताया भी जा रहा था कि शहर आपका है और इसे साफ-सुथरा रखने की जिम्मेवारी भी हमारी-आपकी है. रैकिंग सिटीजन फीडबैक और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर भी निर्भर करती है. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और गार्बेज फ्री सिटी के स्टार रेटिंग में न आने का नतीजा है कि ‘जीवन जीने की सुगमता’ वाले शहरों में लिस्ट में धनबाद का स्थान नीचे से दूसरा है.

10 लाख से कम आबादी वाले शहरों मुजफ्फरपुर सबसे नीचे

वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में बिहार के मुजफ्फरपुर की रैंक सबसे नीचे रही है. मुजफ्फरपुर 62वें स्थान पर रहा. ईज ऑफ लीविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर फोकस किए जाने के कारण इन मानकों के जरिए पॉलिसी बनाने में मदद मिलती है. इस सर्वे की पूरी प्रक्रिया साल 2020 में पूरी की गई है.

बेंगलुरू और शिमला ने टॉप स्थान हासिल किया

कर्नाटक की राजधानी और टेक सिटी के नाम से मशहूर बेंगलुरू को देश का सबसे आरामदायक शहर घोषित किया गया. ईज ऑफ लीविंग पैरामीटर्स सर्वे यानी रहने के लिए सुविधा मानकों के हिसाब से बेंगलुरू पूरे देश में अव्वल आया है. सरकार के ईज ऑफ लिविंग 2020 सूचकांक में 111 शहरों में से बेंगलुरु पहले, पुणे दूसरे और अहमदाबाद तीसरे स्थान पर रहा. वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला नंबर वन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने हमला किया, बाल-बाल बचे ग्रामीण , बाइक से भाग निकले युवक

Next Post

रिम्स में कई उलटफेर, कई डिपार्टमेंट की मान्यता बचाने की जद्दोजहद

Next Post
रिम्स में कई उलटफेर, कई डिपार्टमेंट की मान्यता बचाने की जद्दोजहद

रिम्स में कई उलटफेर, कई डिपार्टमेंट की मान्यता बचाने की जद्दोजहद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d