BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है, 26 जनवरी को ट्रेक्टर मार्च – टिकैत

by bnnbharat.com
January 3, 2022
in समाचार
किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है, 26 जनवरी को ट्रेक्टर मार्च – टिकैत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली.भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि किसान आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है, 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. टिकैत ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘सरकार का ध्यान किसानों की जमीन पर है इससे सचेत रहने की जरूरत है. सरकार का अगला वार उन भूमिहीन किसानों पर है जो पशु पालकर, दूध बेचकर गुजर-बसर करते हैं.’’ उन्होंने कहा कि हर वर्ष 26 जनवरी को किसानों का ‘ट्रैक्टर मार्च’ निकाला जाएगा.

टिकैत ने चरखी दादरी में कहा कि खाप समाज का आईना हैं और इनका गौरवशाली इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने जब-जब कहा खापों ने मजबूती से साथ दिया. टिकैत निर्दलीय विधायक एवं फौगाट खाप 40 के प्रधान सोमवीर सांगवान द्वारा आयोजित सर्व खाप महापंचायत को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सरकार की नीयत ठीक नहीं है. अभी पूरी तरह मुकदमे वापिस नहीं हुए हैं. 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे.’’ उन्होंने कहा कि आंदोलन की बदौलत ही जमीन और गांव को बचाया जा सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर विभाग का निजीकरण करके बेरोजगारों की फौज खड़ी कर रही है. उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा हर मुद्दे को लेकर गम्भीर है और अब पीछे हटने वाले नहीं हैं.चौधरी चरण सिंह की जयंती: किसान घाट पर राकेश टिकैत, जयंत चौधरी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

एक सौ से ज्यादा खापों की महापंचायत में सामाजिक बुराइयां, कुरीतियां दूर करने पर जोर दिया गया है. इसे संबोधित करने वाले अधिकतर वक्ताओं ने सरकार द्वारा लड़कियों के विवाह की कानूनी उम्र 18 की बजाय 21 साल करने के कदम का विरोध किया. वक्ताओं ने यह भी कहा कि विवाह माता-पिता की सहमति पर हों.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ये शेयर्स भर सकते है आपकी झोली, इनपर आज रखें नजर

Next Post

ये 8 सुपर फ़ूड ओमिक्रोन से लड़ने की ताकत देंगे, बढ़ाएंगे इम्युनिटी

Next Post
ये 8 सुपर फ़ूड ओमिक्रोन से लड़ने की ताकत देंगे, बढ़ाएंगे  इम्युनिटी

ये 8 सुपर फ़ूड ओमिक्रोन से लड़ने की ताकत देंगे, बढ़ाएंगे इम्युनिटी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d