BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केरल में आज दस्तक देगा मानसून, उत्तर-मध्य भारत में जारी रहेगी हीटवेव

by bnnbharat.com
June 8, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई है। केरल तट से टकराने के बाद ही मानसून देश के अन्य हिस्सों में पहुंचता है। इससे पहले, विभाग ने पांच छह दिन देरी से पहुंचने का अनुमान जताते हुए 7 जून को केरल पहुंचने की बात कही थी। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि केरल में अगले 24 घंटे के अंदर मानसूनी बारिश होगी। इसके दो दिन बाद उत्तर पूर्व में मानसून दस्तक देगा। आईएमडी प्रमुख डी शिवानंद पई ने कहा कि दक्षिण से लेकर उत्तर भारत में मानसून पांच से सात दिनों की देरी से पहुंचेगा।

फिलहाल इसकी प्रगति के बारे में पूर्वानुमान जल्दबाजी होगी। हालांकि देशभर में जून में सामान्य से कम बारिश होगी। इस बीच, आईएमडी ने उत्तर और मध्य भारत में अगले सप्ताह तक हीटवेव जारी रहने का अनुमान लगाया है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

मध्य प्रदेश का होशंगाबाद सबसे गर्म

मध्य प्रदेश का होशंगाबाद शुक्रवार को सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजस्थान के चुरू में पारा 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिनों यहां तापमान 50 डिग्री को पार कर गया था। राजस्थान के बाड़मेर, कोटा और बीकानेर में भी तापमान 46 डिग्री के करीब रहा। पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी का सितम जारी रहा।

हरियाणा के हिसार में शुक्रवार को पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। हिमाचल में भी तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री पर दर्ज किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव बने आईएएस साकेत कुमार

Next Post

अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करने का काम शुरू, अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर: इंद्रेश

Next Post

अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करने का काम शुरू, अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर: इंद्रेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d