BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केरल में चाकू से गोद दिया गया छात्र, कॉन्ग्रेस की शमा मोहम्मद ने हत्या को बताया ‘कर्म’

by bnnbharat.com
January 13, 2022
in बड़ी ख़बरें, समाचार
केरल में चाकू से गोद दिया गया छात्र, कॉन्ग्रेस की शमा मोहम्मद ने हत्या को बताया ‘कर्म’
Share on FacebookShare on Twitter

केरल (kerala) के इडुक्की स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ता धीरज राजेंद्रन की चाकू घोंपकर हत्या (murder) को कॉन्ग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद (shama mohammad) ने ‘कर्म’ (कर्मों का फल) करार दिया है. हत्या के आरोपी केरल यूथ कॉन्ग्रेस (kerala youth congress) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

SFI स्टूडेंट की हत्या को ‘कर्म’ करार देने पर लोगों ने उनके इस व्यवहार को ‘घृणित’ और ‘बीमार मानसिकता’ बताया. बेशर्मी का अलम ये है कि सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद भी कॉन्ग्रेस प्रवक्ता शम मोहम्मद ने अपने ट्वीट पर न तो माफी माँगी और न ही उसे हटाया है. कॉन्ग्रेस ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है.

गौरतलब है कि कन्नूर के रहने वाले धीरज राजेंद्रन SFI के कार्यकर्ता थे. बताया जा रहा है कि यूथ कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ता निखिल पैली ने धीरज की हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने निखिल पैली और जेरीन जिजो को गिरफ्तार किया है. इस घटना को लेकर पुलिस का कहना था कि कॉलेज में चल रहे चुनावों के कारण इस तरह की झड़पें होती रही हैं और यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मामला है. हालाँकि, SFI कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में CPM की स्टूडेंट इकाई ने मोर्चा निकाला था और उसमें भी हिंसा हुई थी.

हिंदू-मुस्लिम दंगा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लग चुका है शमा पर

ऐसा नहीं है कि शमा मोहम्मद अपने बयानों के चलते पहली बार विवादों में हैं. इससे पहले जून 2021 में गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में भी शमा मोहम्मद ने झूठ फैलाया था कि हिंदुओं ने मुस्लिम बुजुर्ग को पीटा और उससे जबरन ‘जय श्रीराम’ बुलवाया. वो पीएम मोदी पर भी मुस्लिमों से घृणा करने का आरोप लगा चुकी हैं. यहीं नहीं, साल 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद एक्जिट पोल के नतीजों से बौखलाई शमा मोहम्मद ने उत्तर भारतीयों को दब्बू करार दिया था. शमा ने कहा था कि उत्तर भारत के वोटर्स व्हाट्सप्प पर आई चीजों पर आसानी से विश्वास करते हैं और जल्दी प्रभावित किए जा सकते हैं.

साभार: hindi.opindia.com

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हैवानियत: मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप-प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज से वार, राजस्थान पुलिस के हाथ खाली

Next Post

सऊदी अरब के गर्म रेगिस्तान में अचानक बिछ गई बर्फ, जानिए क्या है इसकी वजह

Next Post
सऊदी अरब के गर्म रेगिस्तान में अचानक बिछ गई बर्फ, जानिए क्या है इसकी वजह

सऊदी अरब के गर्म रेगिस्तान में अचानक बिछ गई बर्फ, जानिए क्या है इसकी वजह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d