BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से बचाव को लेकर सिमरिया बिडियो व थानाप्रभारी ने बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

by bnnbharat.com
January 5, 2022
in समाचार
कोरोना से बचाव को लेकर सिमरिया बिडियो व थानाप्रभारी ने बाजार में चलाया जागरूकता अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

लोगों से सतर्क रहने का किया अपील

सिमरिया:- कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सिमरिया बीडीओ नितु सिंह एवं थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से सिमरिया चौक पर जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान जहां लोगों से मास्क पहनने की अपील की, वहीं सोशल डिस्टैंसिंग और सैनिटाइजर का उपयोग करने का  सलाह दिया. उन्होंने बताया की झारखंड में पुनः कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इसकी रोकथाम को लेकर राज्य सरकार से लेकर जिला प्रशासन गंभीर है.  इसे देखते हुए बुधवार को सिमरिया प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया. सिमरिया बीडीओ नितु सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान के द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन करने, घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने, सैनेटाइजर का उपयोग करने और भीड़-भाड़ वालों जगहों से दूर रहने की अपील की गयी है. जागरूकता अभियान में लाउडस्पीकर के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन को हर हाल में पालन करने की अपील की गई. इस दौरान उन्होंने ने कहा कि देश में कोरोना वायरस तेजी से पुनः फैल  रहा है. हर दिन कोरोना पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए वैक्सीनेशन के साथ-साथ सोशल डिस्टैंसिंग, घर से निकलते ही मास्क लगाना, सैनिटाइजर का उपयोग करना ही एकमात्र उपाय है. साथ ही उन्होंने 15 से 60 प्लस के लोगों को कोरोना का टीका लेने की अपील की है. वहीं, वैक्सीन का पहला डोज ले चुके लोगों को समय आने पर दूसरा डोज लेने की भी अपील की. बीडीओ ने बस, ट्रक, बाइक और कार चालक के अलावा होटल, दुकानदर समेत अन्य प्रतिष्ठान के लोगों को मास्क एवं गलब्स, सैनिटाइजर आदि का हमेशा उपयोग करने की अपील की.

साथ ही कहा कि 6 जनवरी से व्यापक रूप से मास्क जांच अभियान भी चलाया जायेगा. मास्क नहीं पहने लोगों से जुर्माना 200 रुपये वसूला जायेगा वहीं, दूसरी गलती पर कोरोना गाइडलाइन के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने भी लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सजग रहने, मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टैंसिंग और सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की है उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य लोगों को दंडित करना नहीं बल्कि संक्रमण से बचाना है इसलिए आप जनता प्रशासन का सहयोग करें और कोरोना से लड़ने में प्रशासन का सहयोग करें. तभी हमारी कोरोना से जीत पक्की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साजिशन लीक हुआ था पीएम का रूट, गुरुद्वारे के स्पीकर से अनाउन्स कर बुलाई गई थी भीड़, पुलिस साथ मे पीती रही चाय

Next Post

दरोगा नियुक्ति मामला: HC ने सरकार से दो सप्ताह में मंगा जबाब

Next Post
दरोगा नियुक्ति मामला: HC ने सरकार से दो सप्ताह में मंगा जबाब

दरोगा नियुक्ति मामला: HC ने सरकार से दो सप्ताह में मंगा जबाब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d