खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड के मेहा पंचायत में गुरुवार को मोबाइल लोक अदालत वैन के द्वारा कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। डालसा सचिव मनोरंजन कुमार-1 ने कार्यक्रम को संबोधित किया. छोटे मोटे मामले पंचायत या प्रखंड में सुलझाने की बात कही. कहा कि न्यायालय में परिवारिक मामले, जमीन संबंधी मामले यदि पंचायत या प्रखंड में सुलझे तो वहीं सुलझाएं। थाने या कोर्ट जाने से मामला लम्बा खींचता है. सम्बन्धित पक्ष की परेशानी बढती है. कोर्ट-कचहरी के चक्कर में लोगों को कठिनाईयों का सामना करना न पड़े. इसलिए प्रयास किया जाये कि ऐसे मामले थाना कोर्ट तक न जाये, ताकि कोर्ट में लंबित मामलों की संख्या कम हो। ग्रामीण क्षेत्र के लोग कानूनी अधिकार दिलाने के लिए यह चलंत लोक अदालत चलाया जा रहा है. डालसा सचिव ने चलंत न्यायालय में जमीन-जयदाद, परिवार विवाद एवं राशन कार्ड किसान कार्ड आदि समस्याओं को सुना एवं निवारण का उपाय बताया। बता दें कि नालसा, दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन में लोक अदालत का आयोजन किया गया था.
