रांची : रांची के खेलगांव स्थित कोविड केयर सेंटर को जिला प्रशासन ने फिर से क्रियाशील करने का निर्णय लिया गया है. इसे लेकर रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने आज खेलगांव का निरीक्षण किया.
उपायुक्त ने कोविड केयर सेन्टर खेलगांव को क्रियाशील कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया. उन्होंने सभी टावर का निरीक्षण किया और बेड की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था के सम्बंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये. इसके अलावा शौचालय की भी समुचित व्यवस्था का जायजा लिया.
उपायुक्त ने जगह जगह पर आवश्यक कोविड गाइडलाइंस से सम्बंधित आई ई सी सामग्रियों को लगाने का निर्देश दिया. जबकि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड के सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण करने के लिए विस्तृत निर्देश दिया गया है. इस मौके पर रांची के सएसपी, डीडीसी, एसपी सिटी, एसडीएम, एडीएम नक्सल, डीआर सी एचचो, डीएसपी सिटी, एनडीसी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

