जौनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा की अब तक के मतदान ने भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी की सरकार बनाना तय कर दिया है.आज छठे चरण में भी भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान हो रहा है, हमें अब ये सुनिश्चित करना है कि विजय 2017 जितनी ही प्रचंड होनी चाहिए.
घोर परिवारवादियों ने पूर्वांचल के लोगों को अपने हाल पर जीने के लिए छोड़ दिया था.घोर परिवारवादियों ने पूरी कोशिश की थी कि उत्तर प्रदेश जात-पात में बंट जाए.लेकिन यूपी के लोगों ने घोर परिवारवादियों की चालाकी को समझ लिया.आज यूपी एकजुट, एकमत खड़ा हो गया है.
घोर परिवारवादियों ने जिस पूर्वांचल को दिमागी बुखार का कहर भुगतने के लिए छोड़ दिया था, वहां आज मेडिकल कॉलेजों का नेटवर्क तैयार हो रहा है।हमने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर फीस घटाकर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर करने का बड़ा फैसला किया है.

