यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई अधूरी छोड़ कर तेलंगाना लौटे छात्रों की पढाई का जिम्मा तेलंगाना सरकार उठाएगी. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विधानसभा में लंबी बहस के बाद इसकी घोषणा की. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार यूक्रेन से लौटे 740 छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई का कोर्स पूरा करने की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी.
बता दें कि राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद ने भी इंटर्नशिप अधूरी छोड़कर देश वापस लौटने वाले छात्र विदेशी मेडिकल स्नातक स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने के बाद अपनी इंटर्नशिप भारत में पूरी करने की स्वीकृति दी है.

