बुधवार 16 मार्च को बिहार बोर्ड इंटर का परीक्षा परिणाम प्रकाशित होगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम अधिकृत वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। कोरोना संकट के बीच बिहार बोर्ड इस बार भी सबसे पहले परीक्षा आयोजित करने और उसका परिणाम जारी करने में पूरे देश के अन्य सभी शिक्षा बोर्डों से आगे रहने वाला है। पिछले अकादमिक वर्ष में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 26 मार्च को जारी हुई था। बिहार बोर्ड एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है।
