BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो गुटों में बंटा राजद, गुटबाजी से पार्टी को उबारना सबसे बड़ी चुनौती

by bnnbharat.com
June 12, 2019
in Uncategorized
दो गुटों में बंटा राजद
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड राजद में हमेशा से गुटबाजी हावी रही है. अभय कुमार सिंह को झारखंड की कमान मिलने के बाद सबसे बड़ी चुनौती इसी गुटबाजी से निपटना होगा. विरोधी अभी से कहने लगे हैं कि झारखंड राजद का पतन होना तय है.

झारखंड राजद अध्यक्ष के तौर पर अभय कुमार सिंह की ताजपोशी हो गई है. ताजपोशी के साथ ही नई कमेटियों का गठन, नए पदाधिकारियों का चयन और गुटबाजी और गुट बंदी से पार्टी को उबारना सबसे बड़ी चुनौती होगी. हालांकि, अभय कुमार सिंह मानते हैं कि पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है. जो भी नेता या कार्यकर्ता हैं वे लालू प्रसाद के वफादार हैं. विरोधियों के बारे में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि उनसे निपटने का गुर उन्हें आता है. संगठन में चलाने में उन्हें महारत हासिल है.

अभय कुमार सिंह को कमान मिलने के साथ ही गौतम सागर राणा गुट के लोग विरोध में आ गए हैं. पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव कैलाश यादव कहते हैं कि अभय कुमार सिंह के आने से राजद का सामाजिक समीकरण बिगड़ गया है. राजद का नैतिक पतन होना तय है. आगामी 13 जून को एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही अन्नपूर्णा देवी ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद को छोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था और अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव से पहले गौतम सागर राणा को हटाकर अभय कुमार सिंह को लाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिजली की आंख मिचौली से धनबादवासी बेहाल, 24 घंटे में मात्र 4-5 घंटे ही मिलती है बिजली

Next Post

पोलिश महिला ने ट्वीट कर पीएम मोदी से फिर मांगी वीजा की इजाजत, लिखा

Next Post
NDTV Khabar

पोलिश महिला ने ट्वीट कर पीएम मोदी से फिर मांगी वीजा की इजाजत, लिखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d