BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार: कई नामों पर चर्चा

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है. सोमवार को नई दिल्ली में बिहार बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अति महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें बिहार में प्रस्तावित नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कई नामों पर चर्चा की गई है.

दरअसल, बीजेपी इस बार मंत्रिमंडल के विस्तार में पहले की तरह ही सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण का खासा ध्यान रखना चाहती है, इसको लेकर ही अलग-अलग नामों पर चर्चा की गई है.

इन चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी या नहीं इस पर अंतिम मुहर दिल्ली स्थित शीर्ष नेतृत्व को लगानी है लेकिन जिन नामों पर बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने चर्चा की है उनमें से कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरे भी शामिल हैं.

बीजेपी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान के साथ बिहार के बीजेपी नेताओं ने जिन चेहरों के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर चर्चा हुई उनमें पार्टी के कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन, संजय सिंह, राणा रणधीर सिंह, नीरज कुमार बबलू, पटना के बांकीपुर से बीजेपी के विधायक नितिन, नवीन दरभंगा के विधायक संजय सरावगी, पटना की दीघा सीट से विधायक संजीव चौरसिया के अलावा प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार ऋषि, भागीरथी देवी, एमएलसी सम्राट चौधरी और नीतीश मिश्रा का भी नाम है.

दरअसल बीजेपी की तरफ से जिन नामों को शीर्ष आलाकमान को सुझाया गया है उनमें से कुछ नामों पर जेडीयू को आपत्ति है. इसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मंथन की है. सूत्रों के मुताबिक जिन नामों पर चर्चा हुई है उन पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान जल्द ही लेगा जिसके बाद बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार का रास्ता साफ हो जाएगा. इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि इसी सप्ताह बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर जेडीयू पहले ही साफ कर चुका है कि अब विलंब बीजेपी की तरफ से हो रहा है, यानि ये माना जा रहा है कि जेडीयू ने अपने मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार: बीजेपी के नए मंत्रियों के नाम तय, काउंटडाउन शुरू

Next Post

बाइकर्स गिरोह का आतंक, महिला से छीना पर्स, फरार

Next Post
छात्रा से दो युवकों ने की मोबाइल छिनतई, स्थानीय लोगों ने एक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

बाइकर्स गिरोह का आतंक, महिला से छीना पर्स, फरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d