BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फरार धनंजय सिंह की करोड़ों की अवैध सम्पत्ति होगी जब्त

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
फरार धनंजय सिंह की करोड़ों की अवैध सम्पत्ति होगी जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश : सूबे के मऊ जिले के गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की विभिन्न राज्यों में अवैध सम्पत्तियों को पुलिस अब जब्त करने की कार्रवाई करेगी. लखनऊ के पुलिस उपायुक्त पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि आरोपी ने अवैध ढंग से करोड़ों की संपत्तियां अर्जित की हैं. इनका आंकलन कर जब्त करने की कार्रवाई के लिये प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग को पत्र लिखा गया है.

डीसीपी संजीव सुमन ने बताया कि धनंजय सिंह ने अपराध के बूते करोड़ों रुपये की सम्पत्ति अर्जित की है. इन सम्पत्तियों में लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर 6 फ्लैट, 2 फार्म हाउस, गोमतीनगर में लैब, फर्जी दस्तावेजों से बनायी गई कई कम्पनियां, दिल्ली, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, फतेहगढ़, बाराबंकी में कई फ्लैट व मकान, पेट्रोल पंप है. इसके अलावा धनंजय के नाम से विभिन्न स्थानों में स्टैंड, झारखण्ड में फार्म हाउस व ईट-भठ्ठे चलते हैं. डीसीपी के मुताबिक धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने 25000 रुपए के इनाम का ऐलान कर दिया है. धनंजय अजीत सिंह हत्यािकांड में वांटेड हैं, वह लगातार फरार चल रहे हैं.

बता दें कि गत 6 जनवरी की रात विभूतिखंड क्षेत्र में कठौता चौराहे के पास मऊ जिले के गोहना के पूर्व प्रमुख अजीत सिंह और उसके साथी मोहर सिंह पर शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं. अजीत को 25 गोलियां मारी गई थीं. अजीत सिंह एक कुख्यात अपराधी था और उसके ऊपर 17 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. मामले में मोहर सिंह की तहरीर पर आजमगढ़ के कुंटू सिंह, अखंड सिंह, शूटर गिरधारी समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने धनंजय सिंह को गिरधारी के बयान के आधार पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया था. धनंजय ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज कर संसद में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विराट कोहली के नाम जुड़ा शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड

Next Post

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम पर FIR, जानें वजह

Next Post
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम पर FIR, जानें वजह

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम पर FIR, जानें वजह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d