रांचीः चाईबासा आइइडी ब्लास्ट की घटना के बाद कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी राजीव रंजन सिंह, एसपी अजय लिंडा समेत पुलिस के जवान घटनास्थल के लिये रवाना हो चुके हैं. घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल सकी है चाईबासा जिला के टोपलो थाना क्षेत्र की है. घटना गुरुवार की सुबह हुई। इसमें पुलिस के दो जवान हरद्वार साह और किरण सुरीन शहीद हो गए। हरद्वार साह पलामू और किरन सुरीन सिमडेगा जिले के रहने वाले हैं। वहीं तीन जवान देवंद्र कुमार पंडित, दीप टोपनो, और नीकू उरांव घायल हो गए हैं। उन्हें ईलाज के लिए रांची लाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है.
घायल :-
- हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा)
- कांस्टेबल दीप टोपनो (खूंटी)
- कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार)
शहीद जवान :-
- कांस्टेबल हार्डवर शाह (पलामू)
- कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा)
सभी जगुआर के हैं