यूको बैंक ग्राहक सेवा केंद्र जैती बेलघाट का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए चोर.ग्राम भिटहा ,थाना उरुवा निवासी अरविंद कुमार मिश्र का यूको बैंक ग्राहक सेवा केंद्र जैती में है.इनके दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने इनवर्टर,बैटरी,सीसीटीवी का सेट एवं डीबीआर तथा एक स्टैंड फैन चोरी कर लिया. बैंक में चोरी की घटनाएं बढ़ती चली जा रही है,लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ नही पा रही.अभी हाल में ही यूको बैंक ग्राहक सेवा केंद्र बसही में भी इसी तरह की घटना हुई थी,जिसमे पुलिस आज तक चोरों को पकड़ नही सकी.ऐसे हालात में सीएससी संचालक कैसे अपने केंद्र का संचालन करें यह बहुत बड़ा सवाल है?


