BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 47,541 करोड़ रुपये की राशि जारी करने को स्वीकृति दी

by bnnbharat.com
January 20, 2022
in समाचार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 47,541 करोड़ रुपये की राशि जारी करने को स्वीकृति दी
Share on FacebookShare on Twitter

 

राज्यों को जनवरी 2022 के दौरान कुल 95,082 करोड़ रुपये मिलेंगे

दूसरी अग्रिम किस्त जारी होने के साथ, राज्यों को कर हस्तांतरण के तहत बजट राशि से बढ़कर 90,082 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी

केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 47,541 करोड़ रुपये की राशि जारी करने को स्वीकृति दे दी है. यह राशि जनवरी 2022 के लिए होने वाले नियमित कर हस्तांतरण के अतिरिक्त है. जनवरी 2022 के लिए नियमित कर हस्तांतरण की राशि भी आज ही जारी की जा रही है.

इस प्रकार, जनवरी 2022 के दौरान राज्यों को कुल 95,082 करोड़ रुपये या उनकी संबंधित पात्रता से दोगुनी राशि मिलेगी. जारी की जा रही राशि का राज्य-वार विवरण संलग्न है.

यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि भारत सरकार ने 22 नवंबर 2021 को राज्यों को कर हस्तांतरण की पहली अग्रिम किस्त के रूप में 47,541 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी. दूसरी अग्रिम किस्त के आज जारी होने के साथ, राज्यों को कर हस्तांतरण के तहत 90,082 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी जोकि जनवरी, 2022 तक जारी किए जाने वाले बजटीय प्रावधान से अधिक है.

यह भी गौर करने की जरूरत है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान जीएसटी मुआवजे में कमी के एवज में राज्य सरकारों को भारत सरकार की ओर से एक के बाद एक कुल 1.59 लाख करोड़ रुपये की ऋण राशि को जारी करने का काम अक्टूबर 2021 के अंत तक पूरा कर लिया गया.

यह कदम कोविड-19 महामारी के हानिकारक प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से राज्यों द्वारा अपने पूंजीगत और विकासात्मक व्यय में तेजी लाने के क्रम में उनके हाथों को मजबूत करने के प्रति भारत सरकार की वचनबद्धता के अनुरूप है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव

Next Post

बीजेपी के सहयोगी दलों में सीट बंटवारे पर बनी सहमति

Next Post
बीजेपी के सहयोगी दलों में सीट बंटवारे पर बनी सहमति

बीजेपी के सहयोगी दलों में सीट बंटवारे पर बनी सहमति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d