BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विराट कोहली के नाम जुड़ा शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
विराट कोहली के नाम जुड़ा शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में दूसरी बार शून्य पर आउट हुए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले में विराट पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए। बेन स्टोक्स ने उनको शून्य पर आउट कर वापस जाने पर मजबूर किया। इस पारी में आउट होने के साथ ही कोहली के नाम बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन इंग्लैंड पहली पारी में 205 रन बनाकर ढेर हो गया। मैच के दूसरे दिन भारत ने 1 विकेट पर 24 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सेशन में चेतेश्वर पुजारा और फिर कप्तान विराट कोहली का विकेट गंवाया। दूसरे विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए कोहली ने 8 गेंद खेला लेकिन खाता नहीं खोल पाए। भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच में शून्य पर आउट होने के मामले में अब विराट कोहली टॉप पर आ गए हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे था लेकिन वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। विराट आठवीं बार टेस्ट में शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। लिस्ट में वह अब धौनी के साथ बराबरी पर आ गए हैं। यह इस सीरीज में दूसरा मौका है जब विराट बिना खाता खोले वापस लौटे हैं। इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी वह शू्न्य पर आउट होकर वापस लौटे थे। उन्होंने इस पारी में 6 गेंद का सामना किया था जबकि अहमदबाद में 8 गेंद खेलने के बाद बिना रन बनाए वापस लौटे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

असम में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, बंगाल में उम्मीदवारों पर मंथन जारी

Next Post

फरार धनंजय सिंह की करोड़ों की अवैध सम्पत्ति होगी जब्त

Next Post
फरार धनंजय सिंह की करोड़ों की अवैध सम्पत्ति होगी जब्त

फरार धनंजय सिंह की करोड़ों की अवैध सम्पत्ति होगी जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d