BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रावण / सावन का महीना

by bnnbharat.com
July 26, 2021
in क्या आप जानते हैं ?, वैदिक भारत, सनातन-धर्म, संस्कृति और विरासत
श्रावण / सावन का महीना
Share on FacebookShare on Twitter

भोलेनाथ को सबसे प्रिय है यह महीना।

महादेव ने स्वयं कहा है—

द्वादशस्वपि मासेषु श्रावणो मेऽतिवल्लभ: । श्रवणार्हं यन्माहात्म्यं तेनासौ श्रवणो मत: ।।

श्रवणर्क्षं पौर्णमास्यां ततोऽपि श्रावण: स्मृत:। यस्य श्रवणमात्रेण सिद्धिद: श्रावणोऽप्यत: ।।

अर्थात मासों में श्रावण मुझे अत्यंत प्रिय है। इसका माहात्म्य सुनने योग्य है अतः इसे श्रावण कहा जाता है। इस मास में श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होती है इस कारण भी इसे श्रावण कहा जाता है। इसके माहात्म्य के श्रवण मात्र से यह सिद्धि प्रदान करने वाला है, इसलिए भी यह श्रावण संज्ञा वाला है।

सबसे अधिक वर्षा होती है सावन में

इस माह में जहां एक ओर रिमझिम बारिश की फुहार बरसती है तो वहीं दूसरी ओर भगवान शिव की कृपा। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है, इस माह में भगवान शिव का पूजन- अर्चन करने से सभी मनोकानाएं पूरी होती हैं।
श्रावण हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह से प्रारंभ होने वाले वर्ष का पांचवा महीना जो ईस्वी कलेंडर के जुलाई या अगस्त माह में पड़ता है। इसे वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता है क्यों कि इस समय भारत में काफ़ी वर्षा होती है।

क्या है आस्था

सावन के महीने में आने वाले सोमवार व्रत का भी बहुत महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव का माना गया है इसलिए इस दिन व्रत रखने और शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ को जल व बिल्ब पत्र चढ़ाने की परंपरा है। श्रावण के महीने में काँवर यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें शिवभक्त प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर उन्हें गंगा जल अर्पित करते हैं। सावन महीने में शिवभक्ति और ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है।

क्या कहता है यजुर्वेद

यजुर्वेद में भगवान शिव का अभिषेक करने का फल बताया गया है। गन्ने के रस से शीघ्र विवाह श्री एवं धन प्राप्ति, शहद कर्जमुक्ति एवं पूर्ण पति का सुख, दही से पशुधन की वृद्धि, कुश एवं जल से आरोग्य शरीर, मिश्री एवं दूध से उत्तम विद्या प्राप्ति, कच्चे दूध से पुत्र सुख और गाय के घी द्वारा रुद्राभिषेक करने पर सर्वकामना पूर्ण होती है। भगवान रूद्र को भस्म, लाल चंदन,रुद्राक्ष, आक का फूल, धतूरा फल, बिल्व पत्र और भांग विशेष रूप से प्रिय हैं अतः इन्ही पदार्थों से श्रावण सोमवार को शिवपूजन करें।

श्रावण / सावन 2021

इस वर्ष सावन का महीना 25 जुलाई के आरंभ हो रहा है और पहला सावन सोमवार, 26 जुलाई को है। सावन का महीना 22 अगस्त तक रहेगा। इस वर्ष पूरे सावन महीने में चार श्रावण सोमवार आएंगे।


सावन सोमवार की तारीखें-


पहला सोमवार- 26 जुलाई 2021
दूसरा सोमवार-  02 अगस्त 2021
तीसरा सोमवार- 09 अगस्त 2021
चौथा सोमवार- 16 अगस्त 2021

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैं अंग हूं : महाभारतकालीन सभ्यता का साक्षी है कर्णगढ़ – 11

Next Post

क्या है पेगासस ? क्यों मचा है इस पर इतना बवाल ? समझिये सबकुछ

Next Post
क्या है पेगासस ? क्यों मचा है इस पर इतना बवाल ? समझिये सबकुछ

क्या है पेगासस ? क्यों मचा है इस पर इतना बवाल ? समझिये सबकुछ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d