देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों के बीच बीते वर्ष के अंत में प्रीपेड प्लांस की कीमत महंगी होने से प्रतिस्पर्धा बढ़ गई थी. यही वजह है कि अब बाजार में जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कई सारे डाटा प्लांस मौजूद हैं, जिनको ग्राहक अपने हिसाब से रिचार्ज करा सकते हैं. आज हम आपको तीनों कंपनियों के प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आप रोजाना असीमित डाटा और कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं.
तो आइए जानते हैं इन प्लांस के बारे में.
399 रुपये वाला Jio का प्लान
इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर कॉल कर सकेंगे, लेकिन उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा. वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है.
399 रुपये वाला एयरटेल का प्लान
इस प्लान में आपको 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी. साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे. इसके अलावा यूजर्स को विंक म्यूजिक और एयरटेल एप का एक्सेस मिलेगा. वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है.
399 रुपये वाला वोडाफोन का प्लान
इस प्लान में आपको 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी. साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे. इसके अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 का एक्सेस मिलेगा. वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है.
किस कंपनी का प्लान है बेहतर
तीनों कंपनियों की बात करें तो एयरटेल और वोडाफोन के प्लान में आपको प्रतिदिन डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही आप मुफ्त में प्रीमियम एप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. वहीं, दूसरी तरफ जियो के प्लान में भी आपको डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा.

