BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहले दिन देश भर के 3351 केंद्रों में 1.65 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका: स्वास्थ्य मंत्रालय

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
कोविड टीका का पहला डोज सदर अस्पताल व मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिया गया
Share on FacebookShare on Twitter

January 16 2021, 19:55 [IST]

Ranchi:- देश में कोरोना के टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज यानी कि शनिवार से हो गई है. इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि पहले दिन देश में कितने लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाया गया. टीकाकरण अभियान के पहले दिन 1 लाख 65 हजार 714 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई. यानी कि पहले दिन का टारगेट पूरा करने में सरकार कामयाब नहीं रही. सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान के पहले दिन 3 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बिहार में 16 हजार 401 लोगों को टीका लगा तो वहीं दिल्ली में 3403, गुजरात में 8557 लोगों को टीका लगाया गया. उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर 15 हजार 975 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई. मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि 11 राज्यों में दोनों किस्म के टीके लगाए गए, जिनमें असम, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक जैसे राज्य इसमें शामिल रहे. बाकी राज्यों में सिर्फ सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड लगाई गई. कोरोना की दूसरी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सिन है.

शाम 7:00 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय एडिशनल सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेट्री ने यह प्रेस कान्फ्रेंस की. अधिकारियों ने बताया कि देश भर में कोविड का टीका लगने के बाद किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराने जैसी जरूरत नहीं पड़ी. कोरोना टीकाकरण की निगरानी कराने वाले ऐप कोविन की स्पीड कम होने जैसी कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आईं, जिन्हें दूर कर लिया गया. इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार शाम 6:00 बजे देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक भी की. पहले दिन करीब तीन लाख स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगने का अनुमान था, लेकिन यह आंकड़ा कम रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के आंदोलनकारियों ने अपने अधिकार और सम्मान के लिए आवाज बुलंद किया

Next Post

निठारी कांड के 12वें मामले में भी सुरेंद्र कोली को मौत की सजा

Next Post
निठारी कांड के 12वें मामले में भी सुरेंद्र कोली को मौत की सजा

निठारी कांड के 12वें मामले में भी सुरेंद्र कोली को मौत की सजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d