रांची: हटिया स्थित विवेकानंद स्कूल के पास से लापता ट्रक शनिवार को रातू से बरामद किया गया. पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन लाल ने ट्रक को लावारिस अवस्था मे खड़ा पाया.
ट्रक पर 600 बैग डीएपी रासायनिक खाद लोड था. चोरो ने खाद्य की चोरी कर ट्रक को रातू के हुरहुरी टीपू टोला में लावारिस अवस्था में छोड़ फरार हो गए.

