रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लेह के बाद अब अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में फंसे झारखंड के लोगों की घर वापसी आज होगी. राज्य सरकार के प्रयास से आज अंडमान के पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट से 180 झारखंडवासी हवाई मार्ग द्वारा रांची पहुंच रहें हैं.
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फंसे प्रवासी मजदूरों के वापसी के लिये पिछले 48 घंटे से मख्यमंत्री के व्यक्तिगत निगरानी में नगर विकास विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग एवं कोरोना नियंत्रण कक्ष द्वारा पोर्टब्लेयर में स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर झारखंड वापस आने वाले प्रवासी मजदूरों को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न क्षेत्रों से पेर्टब्लेयर हवाई अड्डे तक लाया गया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को अंडमान से हवाई जहाज से आने वाले झारखंड के प्रवासी मजदूरों के स्वागत तथा अगुवानी करने के लिए अपना प्रतिनिधि बनाया है.
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर आज संध्या 6.00 बजे बिरसा मुंडा हवाई अडडा, रांची पहुंच कर झारखंड के प्रवासी मजदूरों का स्वागत करेंगे.