BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दंगल चैनल के शो ‘प्यार की लूका चुप्पी’ के 100-एपिसोड हुए पूरे!

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in Uncategorized
दंगल चैनल के शो ‘प्यार की लूका चुप्पी’ के 100-एपिसोड हुए पूरे!
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अग्रणी हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल, दंगल, एंटर 10 नेटवर्क का एक हिस्सा, हाल ही में उनके काल्पनिक शो प्यार के लूका चुप्पी के ताज़ा एपिसोड प्रसारित करने वाला पहला हिंदी जीईसी बन गया. इसके अलावा चैनल ने अपने शो प्यार के लुका चुप्पी के 100-एपिसोड पूरे किए. यह पूरे टीम के लिए खुशी का दिन था, इस कारण सेट पर एक छोटा सा उत्सव मनाया गया.
दर्शकों के बीच यह शो एक त्वरित हिट रहा है. सार्थक (राहुल शर्मा) और सृष्टि (अपर्णा दीक्षित) के अलग होने के बाद शो ने एक साल का लीप लिया है. इस दौरान शो में एलन कपूर द्वारा निभाए गए एक नए चरित्र, अंगद की भूमिका भी दिखाई दे रही है, जो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
100 वीं एपिसोड में यह दिखाया जाएगा की कैसे अंगद उनके शादी से पहले सृष्टि का अतीत उसके परिवार के सामने लाएगा, जबकि परिवार के कुछ लोग जो इस बात से अवगत हैं, वे शादी को ख़त्म करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा सार्थक और मायरा को उनकी शादी सृष्टि से पहले हो इसका ज़ोर डाला जा रहा है.

शो की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सृष्टि की भूमिका निभाने वाली अपर्णा दीक्षित ने कहा, “इस तनावपूर्ण समय के बीच यह 100-एपिसोड की यात्रा हम सभी के लिए बहुत खास रही है. एक अभिनेता के रूप में, मैं इस सफर को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए धन्य महसूस करती हूं और मेरी इच्छा है कि हम ऐसे ही और आगे बढ़ते रहे. यह सफर हमारे दर्शकों के प्यार और स्नेह के बिना संभव नहीं था. 100-एपिसोड के पूरा होने की खुशी मनाते हुए, हमने यह सुनिश्चित किया कि हम सोशल डीइस्तांसिंग का पालन करे. चूंकि हमारा शो प्रतिदिन प्रसारित होता है, इसलिए दर्शकों को खुश रखने के लिए टीम काफ़ी प्रयास कर रही है और इसलिए हमने सेट पर एक छोटा सा केक काटने का फैसला किया. ”

सार्थक की भूमिका निभाने वाले राहुल शर्मा ने कहा, “जिस शो को आप दो बार इंकार करते हो और जब उस शो के 100 एपिसोड्स पूरे होते है तो अलग खुशी मिलती है. मैंने आखिरकार कहानी सुनी और शो करने के लिए राज़ी हुआ और इस यात्रा का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि कहानी बिल्कुल वैसी ही बनी हुई है, जैसे पहली बार मुझे सुनाई गई थी. यह बहुत खूबसूरती से लिखा और निष्पादित किया गया था. टीम इतनी शानदार है और किरदार भी ऐसा है की मुझे और बेहतर करने की चुनौती देता है. इसलिए, एक अभिनेता के रूप में यह बहुत संतोषजनक एहसास है. मैं यह शो को अपने जीवन में एक आशीर्वाद मानता हूं. मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में कई और एपिसोड पूरे करेंगे. ”

हाल ही में अंगद का किरदार निभाने वाले एलन कपूर ने कहा, ”इस सीमा तक पहुंचना आश्चर्यजनक है और मैं इस यात्रा का हिस्सा बनकर खुश हूं! शो एक अच्छे मोड़ पर पहुंच गया है और मुझे यकीन है कि यह पूरे दंगल परिवार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. मुझे उम्मीद है कि हम ऐसे कई सीमा हासिल करेंगे. सेट पर एक अच्छा माहौल है और सब खुश है और मैं पहले से इस माहौल में सकारात्मकता महसूस कर रहा हूं.”
कलाकारों और चालक दल ने सोशल डीइस्तांसिंग का पालन करते हुए सेट पर केक काटकर अपने 100-एपिसोड के सफल होने का जश्न मनाया.

शो दर्शकों को उत्साहित करने और घटनाओं के नए मोड़ के साथ तैयार रहना सुनिश्चित करता है. प्रतिदिन शाम 7 बजे केवल दंगल टीवी पर प्यार की लुका चुप्पी को देखते रहें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्यार की लुका चुप्पी: राहुल शर्मा अपनी सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं- वह अपनी कैंपिंग चेयर ले जाते हैं, दिन में चार बार काढ़ा पीते हैं और काफी कुछ!

Next Post

क्यों भारतीय दर्शकों के दिलों के बेहद नजदीक रही हैं जासूसी कहानियाँ और उनके दिलचस्प किरदार

Next Post
क्यों भारतीय दर्शकों के दिलों के बेहद नजदीक रही हैं जासूसी कहानियाँ और उनके दिलचस्प किरदार

क्यों भारतीय दर्शकों के दिलों के बेहद नजदीक रही हैं जासूसी कहानियाँ और उनके दिलचस्प किरदार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d