दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेटशीट आज 18 मई दिन सोमवार को जारी कर दी गई है जो कि सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.
परीक्षार्थी यहां से चेक कर सकते है. सीबीएसई कक्षा 10 वीं का पहला पेपर 1 जुलाई को सोशल साइंस का जबकि दूसरा पेपर साइंस थ्योरी और साइंस बिना प्रैक्टिकल का होगा जो कि 2 जुलाई को आयोजित किया जायेगा.
जहां तीसरा पेपर 10 जुलाई को हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी का वहीं चौथा पेपर इंग्लिश कम्यूनिकेटिव और इंग्लिश लैग्वेज और साहित्य का 15 जुलाई को संपन्न होगा.
सीबीएसई बोर्ड 10 वीं परीक्षा की डेट शीट 2020 ( उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए )
Date, Time & Day | Subject | Subject Name | |
1 जुलाई, बुधवार 10.30 AM to 1.30 PM | 087 | सोशल साइंस | |
2 जुलाई, गुरूवार , 10.30 AM to 1.30 PM | 086 | साइंस थ्योरी | |
090 | साइंस बिना प्रैक्टिकल | ||
10 जुलाई, शुक्रवार, 10.30 AM to 1.30 PM | 002 | हिंदी कोर्स ए | |
085 | कोर्स बी | ||
15 जुलाई, बुधवार, 10.30 AM to 1.30 PM | 101 | इंग्लिश कम्यूनिकेटिव | |
184 | इंग्लिश लैग्वेज और साहित्य |