BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमन श्रीवास्तव गिरोह के 11 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

by bnnbharat.com
January 14, 2020
in Uncategorized
अमन श्रीवास्तव गिरोह के 11 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

अमन श्रीवास्तव गिरोह के 11 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पुलिस ने लातेहार से ग्यारह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. डीआईजी ए.वी होमकर ने आज रांची में पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी अमन श्रीवास्त गिरोह के सदस्य हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देशी पिस्तौल, तीन देशी कट्टा, दर्जनों कारतूस, बारह मोबाइल फोन और पांच मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है. डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने एक कोयला व्यवसायी की हत्याकांड में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की है.

गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार साव उर्फ प्रभात, महमूद मियां, महमूद आलम उर्फ नेपाली, रजाक अंसारी, सौरभ सिन्हा उर्फ विक्की वर्मा, अमरजीत पासवान, कुर्बान अंसारी, सुदर्शन नायक, राजेश कुमार मिश्रा, संजय गंझू और अंकित किशोर नाथ शामिल है. इनमें से मुकेश कुमार साव, महमूद मिया, महमूद आलम और राजेश कुमार मिश्रा का अपराधिक इतिहास रहा है.

डीआईजी ए.वी होमकर ने बताया कि इस गिरोह द्वारा पिछले दिनों कई हत्याएं, आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया. इससे इस क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था.

इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने सबसे पहले 14 जनवरी को मुकेश कुमार साव को लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ करने पर न केवल अमन श्रीवास्तव गिरोह द्वारा अंजाम दिए जाने वाली घटनाओं के बारे में पता चला बल्कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली.

मुकेश से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम को दो-तीन टुकड़ियों में बांटकर इस गिरोह के शेष व्यक्तियों की गिरफ्तारी की योजना बनाई गई. 14 जनवरी को ही राजेश मिश्रा, संजय गंझू, अंकित किशोर नाथ शाही को हथियार व गोलियों के साथ चंदना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद राजेश मिश्रा की निशानदेही पर महमूद मियां, महमूद आलम, रजाक अंसारी, सौरभ सिन्हा, अमरजीत पासवान, कुर्बान अंसारी और सुदर्शन नायक को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदानंद कुमार को मिला कांस्य, झारखंड को मिलें पांच पदक

Next Post

लोगों को जागरूक करने के लिए लोक कला सशक्त माध्यम: डाॅ शैलेश कुमार चैरसिया

Next Post
लोगों को जागरूक करने के लिए लोक कला सशक्त माध्यम: डाॅ शैलेश कुमार चैरसिया

लोगों को जागरूक करने के लिए लोक कला सशक्त माध्यम: डाॅ शैलेश कुमार चैरसिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d