रांची: असम के गुवाहाटी में आयोजित तीसरी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चैथे दिन झारखंड के सदानंद कुमार ने 200 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया. वहीं 110 मीटर बाधा दौड़ में धनबाद के आदित्य प्रकाश ने रजत पदक हासिल किया.
आदित्य और सदानंद को पदक मिलने पर अभी तक झारखंड दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक मिलाकर कुल पांच पदक हासिल कर चुका है. कांस्य पदक हासिल करने के बाद सदानंद कुमार ने कहा कि अब वह ओलंपिक में क्वालिफाई करने के लिए कड़ी मेहनत करेगा.
गुवाहाटी असम में आयोजित तीसरी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चैथे दिन झारखंड के सदानंद कुमार ने 200 मीटर की दौड़ को 22.51 सेकंड में दौड़ कर कांस्य पदक हासिल किया. सदानंद झारखंड सरकार और सीसीएल की संयुक्त उपक्रम के प्रशिक्षु है.
वहीं 110 मीटर बाधा दौड़ में धनबाद के आदित्य प्रकाश ने 14.12 सेकंड में दौड़ को पूरा कर रजत पदक हासिल किया. आदित्य और सदानंद को मेडल जीतने पर अभी तक झारखंड को कुल 2 स्वर्ण 1 रजत पदक और 2 कांस्य पदक मिलाकर कुल 5 पदक प्राप्त हुए है. आदित्य और सदानंद को मेडल पर झारखंड सरकार खेल विभाग, जे एस एस पी एस एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के सभी पदाधिकारियो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.