देवघर:- देवघर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आज एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. पुलसि ने विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों का गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड व पासबुक सहित एक लाख से अधिक नकदी भी बरामद की है.
पुलिस अधीक्षक अशिवनी कुमार सिन्हा ने पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 25 मोबाइल, 34 सिम कार्ड, 04 मोटरसाइकिल, 15 एटीएम, 16 पासबुक, 02 लैपटॉप, 01 चेक़बुक, 02 चारपहिया वाहन सहित नकद 1.61 लाख रुपये बरामद किये हैं.
गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान मोहमद शमशेर अंसारी, मकसूद अंसारी, अजमत अंसारी तीनों सरावां थाना क्षेत्र के बघमारी गांव से, जमरुद्दीन व मुसरफ अंसारी को लीलुवाडीह गांव से, मोहसिन अंसारी को पथरोल के सिमरा गांव से, मोहमद इसराफूल अंसारी मारगोमुण्डा के चेतनारी गांव से, अब्दुल कलाम को खागा के परसनी गांव से, मिराज अंसारी को पालोजोरी के ब्रमसोली गांव से, पवन दत्ता को पालोजोरी के असना गांव से, मोहम्मद इरसाद आलम को हरलवा थाना जरमुंडी दुमका के रूप में की गयी है.

