रांची: राज्य सरकार ने 11 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है गृह विभाग ने शनिवार को इसका आदेश जारी कर दिया पलामू के एसपी अजय लिंडा को पश्चिमी सिंहभूम का एसपी बनाया गया हैपुलिस अधीक्षक रेल धनबाद के पद पर पदस्थापित दीपक कुमार सिन्हा को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है एआईजी डॉक्टर शम्स तबरेज को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है पश्चिम सिंहभूम के एसपी इंद्रजीत मेहता को समादेष्टा दो के पद पर पदस्थापित किया गया है समादेष्टा 2 के पद पर पदस्थापित संजय रंजन सिंह को समादेष्टा आईआरबी दो चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है सिमडेगा के एसपी संजीव कुमार को पलामू का एसपी बनाया गया है समादेष्टा 10 होटवार के पद पर पदस्थापित कुसुम पुनिया को विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है विशेष शाखा में पदस्थापित संध्या रानी मेहता को समादेष्टा 10 होटवार के पद पर पदस्थापित किया गया है विशेष शाखा के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को देवघर का एसपी बनाया गया है जामताड़ा के एसपी अंशुमन कुमार को समादेष्ठा 6 जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है देवघर के एसपी पीयूष पांडे को एसपी जंगल वेलफेयर स्कूल नेतरहाट के पद पर पदस्थापित किया गया है