लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के पुलिस उपाधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 11 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है.
तबादला किए गए अफसर-
- डीएसपी/एएसपी बलिया उमेश कुमार यादव को उप सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा
- डीएसपी/एएसपी देवरिया सीताराम को उप सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र
- डीएसपी/एएसपी फतेहपुर श्रीपाल यादव को उप सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज भेजा गया है.
- डीएसपी/एएसपी प्रयागराज श्रीशचंद्र को पीआरओ डीजीपी
- डीएसपी/एएसपी सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ विवेक चंद्र को एएसपी सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ
- डीएसपी/एएसपी एसटीएफ लखनऊ सत्यसेन यादव को एएसपी एसटीएफ लखनऊ
- डीएसपी/एएसपी पीटीसी मुरादाबाद जोगेन्द्र लाल को उप सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद
- एएसपी एटीएस लखनऊ दिनेश कुमार सिंह को एएसपी सतर्कता यूपीपीसीएल मुख्यालय लखनऊ
- एएसपी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ आलोक कुमार शर्मा को एएसपी एटीएस लखनऊ और
- उप सेनानायक 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा महात्मा प्रसाद को एएसपी भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ तथा
- एएसपी भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ सुशील कुमार शुक्ला को एएसपी लाजिस्टिक लखनऊ के पद पर भेजा गया है.