रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम स्वर्णिम वर्ष की उपलब्धियों को लेकर सुखदेव नगर मण्डल के अंतर्गत कैलाश मंदिर से लेकर इरगू टोली तक में शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजनीेश पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्देशित “व्यक्तितगत संपर्क अभियान”की शुरुआत की. उन्होने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी. इसके साथ कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुखदेव नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद्र सिंह,वार्ड:-27 के पार्षद ओमप्रकाश का सराहनीय योगदान रहा.