लूट गिरोह का एक सदस्य को गिरफ्तार, लूटी गई डंपर भी जब्त
चतरा: झारखंड में चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाँथ लगी है. जिले की पिपरवार कोयलांचल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिलारी चौक के समीप घटित कोयला लदे डंपर लूटकांड का 12 घंटों के भीतर खुलासा करते हुए घटना में शामिल अन्तरजिला लूट गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही लूट का डंपर गाड़ी भी जप्त कर लिया है. पिपरवार थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि टंडवा के आम्रपाली कोल परियोजना से जय माँ अम्बे कम्पनी का कोयला लेकर जा रहे डंपर गाड़ी को अज्ञात लुटेरों ने हथियार के बल पर बिलारी चौक के समीप लूट लिया थ. लूट की सूचना मिलते ही पुलिस गाड़ी की बरामदगी और लुटेरों की गिरफ्तारी को ले अभियान में जुट गई थ. अभियान के दौरान ही हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र से लूट के डंपर को बरामद किया गया है. वहीं मौके पर गाड़ी में बैठे एक लुटेरे बिक्की कुमार उर्फ बूटी साव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गाड़ी का चालक जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य लुटेरों और फरार चालक की गिरफ्तारी को ले निरंतर अभियान चलाया जा रहा है.

