BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

12 साल के बच्चे ने ठेला खींचकर बीमार नानी को पहुंचाया अस्पताल

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
12 साल के बच्चे ने ठेला खींचकर बीमार नानी को पहुंचाया अस्पताल
Share on FacebookShare on Twitter

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर जिले में सरकारी दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है. सरकार अस्पतालों की हालत सुधारने के तमाम दावे करती हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. दरअसल, खड्डा थाना क्षेत्र में 12 साल के बच्चे ने एंबुलेंस ना मिलने पर अपनी नानी को 6 किमी तक ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया. ठेले पर अपनी नानी को लादकर अस्पताल पहुंचाने वाले इस बालक की खूब तारीफें हो रही हैं.

कार की टक्कर में घायल हुई थी कलावती देवी

ग्राम सिसवा मनिराज निवासी कलावती देवी कुछ दिन पहले अपने गांव की तीन महिलाओं के साथ घर के सामने आग जलाकर हाथ सेंक रही थी. इस दौरान उधर से गुजर रही एक कार ने तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि कलावती गंभीर रूपसे घायल हो गई. हादसे के बाद कलावती का इलाज चल रहा था.

एंबुलेंस के लिए भी फोन किया, लेकिन बात नहीं हो पाई

मंगलवार दोपहर में अचानक कलावती की तबीयत बिगड़ गई. कलावती के दामाद उन्हें अस्‍पताल ले जाने के लिए साधन ढूंढने लगे. एंबुलेंस के लिए भी फोन किया, लेकिन बात नहीं हो पाई. आखिर में 12 साल का मंजेश ठेला लाया और नानी को उसमें लादकर अस्पताल पहुंचाया. बेटा मंजेश ठेला खींचता चला और उसका पिता जयगोविंद पीछे से ठेला धकेलता रहा. बीमार नानी को ठेले पर लेकर आए छोटे बच्चे को देखकर हर कोई दंग रह गया. डॉक्टर ने तत्‍काल उनका इलाज किया और बाद में अस्पताल ले घर वह लेकर गया.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Tata Sons खरीदेगी AirAsia India में अतिरिक्‍त हिस्‍सेदारी

Next Post

रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला शेयर बाजार, निफ्टी 13,950 के ऊपर

Next Post
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती

रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला शेयर बाजार, निफ्टी 13,950 के ऊपर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d