BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1,300 श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई, 17 लाख से अधिक प्रवासियों को पहुंचाया घर: रेलवे

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in समाचार
1,300 श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई, 17 लाख से अधिक प्रवासियों को पहुंचाया घर: रेलवे

1,300 श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई, 17 लाख से अधिक प्रवासियों को पहुंचाया घर: रेलवे

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय रेल ने रविवार को कहा कि एक मई से उसने 1,300 ‘श्रमिक विशेष’ ट्रेनें चलाई हैं इसके जरिये 17 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया. रेलवे ने कहा कि पिछले तीन दिन के दौरान रोजाना करीब दो लाख से अधिक लोगों को पहुंचाया गया. आने वाले दिनों में यह बढ़ कर प्रतिदिन तीन लाख यात्री होने की उम्मीद है. अब तक, अधिकतर ट्रेनें उत्तर प्रदेश पहुंची हैं. प्रदेश ने अब तक 500 से अधिक ट्रेनों के परिचालन की मंजूरी दी.

इसके बाद करीब 300 ट्रेनों की अनुमति देने के साथ बिहार दूसरे नंबर पर है. रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम श्रमिक विशेष ट्रेनों को बड़े पैमाने पर संचालित करने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. अब तक 1300 से अधिक ट्रेनों के जरिए 17 लाख से ज्यादा प्रवासियों ने यात्रा की है.’ केंद्र ने यह भी कहा कि उसकी क्षमता प्रतिदिन ‘श्रमिक विशेष’ 300 ट्रेनें संचालित करने की है. रेल मंत्री पीयूष गोयल पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ झारखंड जैसे राज्यों से अधिक ट्रेनों को अनुमति दिए जाने की अपील कर रहे है. श्रमिक विशेष ट्रेन में अब करीब 1,700 लोग यात्रा कर रहे हैं जबकि पहले यह संख्या 1,200 थी.

वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार ने आज से देशभर में लॉकडाउन 4.0 लागू कर दिया है. इस बार के लॉकडाउन में राज्‍यों को अधिक अधिकार दिए गए हैं. इसका मतलब यह हुआ कि इस बार राज्‍य ग्रीन, रेड, ऑरेंज जोन का चयन कर सकेंगे. नए लॉकडाउन में तीन की जगह पांच जोन बनाने का भी फैसला किया गया है. गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार, दुकान, बाजार, व्यावसायिक स्थलों पर काम के लिए राज्‍य अलग-अलग समय तय कर सकेंगे. इस बार के लॉकडाउन में कहा गया है कि शादी के आयोजन पर रोक नहीं होगी, लेकिन 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. साथ ही अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने पर पाबंदी होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन 4.0 : दिल्ली में विस्तृत प्लान तैयार, आज होगी घोषणा

Next Post

हादसे के बाद प्रशासन सतर्क, पैदल जा रहे मजदूरों के लिये की गई बसों की व्यवस्था

Next Post
हादसे के बाद प्रशासन सतर्क, पैदल जा रहे मजदूरों के लिये की गई बसों की व्यवस्था

हादसे के बाद प्रशासन सतर्क, पैदल जा रहे मजदूरों के लिये की गई बसों की व्यवस्था

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d